Ticker

6/recent/ticker-posts

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया डायमंड स्पोर्टस क्लब का उद्घाटन

 कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया डायमंड स्पोर्टस क्लब का उद्घाटन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-एक्कड़ रोड डांडी चौक के निकट स्थापित डायमंड स्पोर्ट्स क्लब का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने रिबन काटकर किया।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डायमंड स्पोर्ट्स क्लब लोगों को राहत देगा।यहां आकर परिवार एक साथ समय बिता सकेंगे और स्वस्थ गतिविधियों से जुड़ सकेंगे।हाजी इरफान अंसारी और पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी ने क्लब के संचालक फुरकान अंसारी और अब्दुल रहमान को बधाई देते हुए कहा कि ज्वालापुर क्षेत्र के निवासियों को अब भरपूर मनोरंजन के साथ खेल का आनंद भी मिलेगा।पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी और राहत अंसारी ने कहा कि इंस्टाग्राम,फेसबुक रील्स पर व्यस्त रहने वाले परिवार क्लब में आकर रोमांचित अनुभव प्राप्त करेंगे।क्लब संचालक फुरकान अंसारी और अब्दुल रहमान ने बताया कि क्लब का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को फेसबुक,इंस्टाग्राम रील्स जैसे सोशल मीडिया की लत से दूर कर खेल और मनोरंजन की ओर मोड़ना है।स्पोर्ट्स क्लब में पूरे परिवार के लिए खेल और मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।तैराकी के शौकीनों के लिए स्विमिंग पूल और क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए हरा-भरा मैदान उपलब्ध कराया गया है।क्लब के आसपास का वातावरण भी खुला और हरा-भरा है।उन्होंने कहा कि यहां स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवा,बच्चे और परिवार यहां क्रिकेट,स्विमिंग और अन्य खेलों का आनंद ले सकेंगे।इस अवसर पर राजकुमार,हाजी रियाज अंसारी, फैज आलम,माशूक अंसारी,मंसूर अंसारी,हारून,सैय्यद सुहेल,सैय्यद बुरहान अली,सुबहान अली,सैय्यद गजाली,शहीद पीरजी,अमजद पीरजी,मुस्तकीम,अफजाल अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या