नाबालिक बालिका के साथ छेडछाड के मामले में आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- कोतवाली कनखल पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एवं पीड़ित परिवार एक ही मकान में किरायेदार के तौर पर रहे रहे है।
पुलिस के अनुसार वादी निवासी छोटी शाखन हाल नि. कनखल द्वारा तहरीर दी गयी कि किराये के मकान मे एक अन्य किरायेदार भी रहता है जिसे हमारी नाबालिग पुत्री उम्र 16वर्ष के साथ छेडछाड करता हुआ पकडा गया। पुलिस को दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला प्रकरण/नाबालिग होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व मे तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया तत्काल प्रभाव से आरोपित को पकडा गया। आरोपी की पहचान राजनाथ सिहं पुत्र स्व.देव कुमार निवासी ग्राम जमीरा थाना मोफासिल जिला भोजपुर आरा बिहार हाल नि.देवनगर कालौनी कनखल के तौर पर हुई,जिसे जेल भेज दिया गया है। बहरहाल हरिद्वार पुलिस की आम जनता से आहवान किया है कि बिना सत्यापन के किसी भी किरायेदार को न रखें किराये के कमरे पर।पुलिस टीम म.उ.नि. सीमा आर्य हे.का. कपिल देव चौहान का.धीरज कण्डारी तथा का. सुनील चौहान शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ