Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कल वृ​​हद संवाद

उत्तर प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए कल वृ​​हद संवाद

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम का आयोजन

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में डेयरी सेक्टर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में दुग्धशाला विकास विभाग द्वारा एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में 05 मई 2026 को ‘स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ का आयोजन किया जा रहा है। इसकी थीम स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य खुशहाल उत्तर प्रदेश है। इस आयोजन में मेरठ और सहारनपुर मंडल के किसान, पशुपालक, उद्यमी और निवेशक एक मंच पर जुटेंगे।

कार्यक्रम में मुकेश मेश्राम , अपर मुख्य सचिव , पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास और  श्रीमती धनलक्ष्मी के.  , दुग्ध आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रगतिशील पशुपालक और निवेशक अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे अन्य किसानों को भी नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।समागम के दौरान नन्द बाबा दुग्ध मिशन और दुग्ध उत्पाद प्रोत्साहन नीति-2022 जैसी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित निवेशकों द्वारा स्टॉल लगाकर डेयरी उत्पादों और नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक तकनीक, स्वदेशी नस्लों के संरक्षण और डेयरी व्यवसाय में नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा भी की जाएगी।यह आयोजन न केवल डेयरी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा। प्रदेश सरकार की यह पहल किसानों के लिए आय बढ़ाने, रोजगार सृजन और निवेश के नए अवसर खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

आयोजन का उद्येश्य

इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में उन्नत स्वदेशी गोवंश को बढ़ावा देना और डेयरी सेक्टर को सशक्त बनाना है, ताकि किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके। सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है, जिसमें डेयरी सेक्टर को एक महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी’