Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसुनवाई में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया त्वरित समाधान

 जनसुनवाई में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया त्वरित समाधान

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हल्द्वानी-आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई में गढ़खेत,विकास खण्ड गरुड़ जिला बागेश्वर क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी ने अवगत कराया कि डोकरा से सेल कोन तक कुल 5किलोमीटर सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जानी है जिसके बनने से करीब 300परिवारों को लाभ होगा लेकिन वह सड़क एक साल से गतिमान है।थोलिया बजानी से मिजुलिया तक पीएमजीएसवाई द्वारा 10किलोमीटर की सड़क बनाई जानी है, के संबंध में कुमाऊं आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निर्माण कार्य की कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया।

जनसुनवाई में गोलापार से आए शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके घर से 50मीटर दूरी पर मुर्गी फार्म है जिसमें 2000मुर्गियां वर्तमान में मौजूद हैं जहां से अत्यधिक दुर्गंध आती है जिस कारण वहां रहना मुश्किल होता जा रहा है जिसे वहां से हटाने के लिए अनुरोध किया। कुमाऊं आयुक्त ने संबंधित आरओ प्रदूषण को जांच कर मुर्गी फार्म को नियम विरुद्ध होने पर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा। संबंधित फार्म स्वामी को प्रदूषण मानकों का अनुपालन करने के भी निर्देश दिए।मनोहर सिंह निवासी जू रोड तल्लीताल नैनीताल द्वारा अवगत कराया कि ग्राम सभा भांगादेवली,पट्टी मोतियापाथर तहसील लमगड़ा में बाहरी व्यक्ति आदिल नार्गाेल वाला द्वारा अपने 6 परिजनों के नाम से प्रत्येक नाम पर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि क्रेय की है जिनके द्वारा वन पंचायत की भूमि पर मोटर मार्ग बनाया गया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने संबंधित उप जिला अधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया कि इस प्रकरण उचित ढंग से जांच की जाए और अनुचित पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। शिकायतकर्ता सावल्दे पश्चिम सेमलखलिया रामनगर निवासी गोविंद सिंह ने अवगत कराया कि लल्लू पुत्र झब्बू जो उत्तराखंड निवासी थे और अविवाहित थे।जिनके नाम रामनगर उत्तराखंड में भूमि थी।शिकायतकर्ता ने बताया कि यासीन,यामीन,सलीम और इदरीश जो कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद के निवासी हैं के द्वारा लल्लू पुत्र झब्बू के गलत प्रमाण पत्र बनाकर उनकी भूमि पर वारिसान नाम दर्ज किया गया है।कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने इस प्रकरण की जांच हेतु तहसीलदार ,रामनगर को इस प्रकरण की जांच शीघ्र उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।इसके अतिरिक्त कुमाऊं आयुक्त द्वारा अन्य शिकायतों का भी निस्तारण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अब दिल के वाल्व बिना सर्जरी के भी बदले जा सकते है-डॉक्टर नागेंद्र सिंह