Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मी,रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक

उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मी,रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- उत्तराखंड महिला स्वास्थ्य कर्मी सेवा संघ की प्रदेश मुख्य संयोजक श्रीमती निमिषा शर्मा के नेतृत्व में जनपद हरिद्वार की नवनियुक्त जिला संयोजक रेनू कंडवाल एवं सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने आज उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से विधिवत जुड़ने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहन सिंह रावत एवं प्रदेश संरक्षक पंचम सिंह बिष्ट की उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन का दामन थामा।संगठन द्वारा जनपद हरिद्वार में महिला स्वास्थ्य सेवा प्रकोष्ठ के सुदृढ़ीकरण हेतु रेनू कंडवाल को महिला कर्मचारी स्वास्थ्य सेवा संघ का जिला मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया।संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही जनपद स्तर पर महिला स्वास्थ्य सेवा संघ की कार्यकारिणी का गठन एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।इस अवसर पर विभिन्न कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त जिला संयोजक रेनू कंडवाल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं एवं हितों को मजबूती से उठाया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिला कार्मिकों एवं मातृशक्ति का संगठन की ओर से स्वागत,अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

तकनीक और अध्यात्म के समन्वय से बनेगा बेहतर भविष्य - डॉ. चिन्मय पंड्या