Ticker

6/recent/ticker-posts

शक्ति स्वरूपा और जगत की पालनहार है मां काली -साध्वी शरण ज्योति

 शक्ति स्वरूपा और जगत की पालनहार है मां काली -साध्वी शरण ज्योति

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जय मां मिशन की अध्यक्ष साध्वी शरण ज्योति मां ने कहा कि मां काली शक्ति स्वरूपा और जगत की पालनहार है। मां काली की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। श्रवणनाथ नगर स्थित जय मां मिशन उषा माता मंदिर में 40वें मां काली मूर्ति स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी शरण ज्योति मां ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूपा और पूज्यनीय माना गया है।

ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज द्वारा स्थापित जय मां मिशन मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक है। ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज जय मां मिशन के प्रेरणास्रोत हैं।ब्रह्मलीन उषा माता महाराज एवं ब्रह्मलीन स्वामी महादेव महाराज के अधूरे कार्याे और जय मां मिशन की सेवा संस्कृति को को आगे बढ़ाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।साध्वी मां जीवन ज्योति ने कहा कि प्रतिवर्ष मां काली मूर्ति स्थापना दिवस समारोह को मिशन की सभी शाखाओं में धूमधाम से मनाया जाता है।उन्होंने सभी संत महापुरूषों का आभार जताते हुए कहा कि संतों के सानिध्य में किए जाने वाले धार्मिक क्रियाकलाप से मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि ब्रह्मलीन चक्रवर्ती महामंडलेश्वर उषा माता महाराज के शिष्य ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी महादेव महाराज ने जय मां मिशन की सेवा संस्कृति मातृ शक्ति को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाया।स्वामी महादेव महाराज के ब्रह्मलीन होने के पश्चात साध्वी शरण ज्योति मां एवं जीवन ज्योति मां जिस प्रकार मिशन के कार्याे को आगे बढ़ा रही हैं।वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि एवं स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि जय मां मिशन की देशभर में स्थित शाखाएं मातृशक्ति को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री ,स्वामी हरिहरानंद,स्वामी दिनेश दास,स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि,स्वामी सच्चिदानंद,जगदीश चावला ,साध्वी पूजा ज्योति मां,जीवन ज्योति मां,परम ज्योति मां,शीतल ज्योति मां,दिव्य ज्योति मां, परम ज्योति मां,शरद ज्योति मां,प्रकाश ज्योति मां,रेशम ज्योति मां,अरूण ज्योति मां,पारो ज्योति मां,प्रवीण गुप्ता,संदीप गुप्ता,गोपाल सेठी,रणदुआ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सरकारी भवनों में गोबर निर्मित पेंट का उपयोग कराएं