Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवाभाव पूर्ण कर सकता

 व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवाभाव पूर्ण कर सकता 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-भारत विकास परिषद समाज में संपर्क,संस्कार,सहयोग,सेवा,समर्पण के संकल्प के साथ समाज के गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्य कर रही है।यह विचार परिषद के प्रान्तीय अध्यक्ष मनीषा सिंघल ने व्यक्त किए।

बीती देर शाम भगतसिंह चौक के पास स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती सिंघल ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है।परिषद की जगदम्बा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय सचिव बी पी गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता अपने कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद वंचित व गरीब लोगों की सहायता कर रहे हैं।पंचपुरी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष कुशल श्रीवास्तव ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा,ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए संगठन की उन्नति के लिए कार्य करेंगे।इससे पूर्व कार्यक्रम में अधिष्ठापन अधिकारी व प्रांतीय सचिव संजय गर्ग ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई।कार्यक्रम की प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे,संगठन सचिव निखिल वर्मा,प्रांतीय संयोजक प्रचार एवं प्रसार कुशलपाल सिंह चौहान,अनिल जैन अमित सैनी,अजय कुमार श्रीवास्तव,द्विजेंद्र पंत,अमित गुप्ता,सचिन नामदेव ,ललित मोहन जोशी एवं विकास गिरी आदि उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष