Ticker

6/recent/ticker-posts

एमओयू से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे

 एमओयू से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के साथ एमओयू किया गया,जिसके अंतर्गत एक दिवसीय आमंत्रित व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 परिणाम आधारित शिक्षा प्रणाली तथा उद्योगोन्मुखी एवं कौशल आधारित शिक्षा के महत्व से विद्यार्थियों शोधार्थियों एवं शिक्षकों को अवगत कराना था।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र मे  आमंत्रित वक्ता प्रोफेसर गुलशन कुमार ढींगरा,प्रोफेसर एवं अध्यक्ष,वनस्पति विज्ञान विभाग तथा निदेशक,आईक्यूएसी एवं एकेडमिक,रिसर्च एंड डेवलपमेंट,श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ,टिहरी गढ़वाल ने परिणाम आधारित शिक्षा प्रभावी पाठ्यक्रम निर्माण एवं क्रियान्वयन विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया।वही दूसरे सत्र मे कार्यक्रम के द्वितीय आमंत्रित वक्ता डॉ.शालभ जौहरी, एमबीबीएसए एमडी,एएफएमसीए पुणे,प्रोफेसर एवं अध्यक्ष,सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग,दून मेडिकल कॉलेज,देहरादून ने फार्मा उद्योगों में सूक्ष्मजीव विज्ञान की भूमिका विषय पर विचार प्रस्तुत किये । इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुकेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों के मध्य हुए एमओयू के माध्यम से शैक्षणिक,शोध एवं नवाचार गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण,शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने वक्ताओं के व्याख्यानों को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर समाधान भी प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ.संदीप कुमार,डॉ.हरीश चंद्र,डॉ.चिरंजीब बनर्जी सहित विभाग के शिक्षकगण,शोधार्थी,विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 17 एटीएम कार्ड के साथ 2 शातिर गिरफ्तार