14 जून को सहारनपुर में होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने ग्रामवासियों से किया जनसंपर्क
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -गांव बावड़ी में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित कर 14 जून को सहारनपुर में होने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह एवं सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता हरेंद्र मास्टर तथा संचालन प्रदेश महासचिव अरविंद पंवार ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह और प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसे लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और तैयारियों पर जोर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार, जगराज सिंह बालियान, राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक, डॉ. संजीव आर्य, नरेंद्र पहलवान, राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह गुर्जर, सतवीर घिस्सा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल चौधरी, वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र सिंह, सतीश एडवोकेट, प्रदेश सचिव ज्योति शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रंजीता वर्मा, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर तथा महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक सहित मेरठ एवं सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
0 टिप्पणियाँ