Ticker

6/recent/ticker-posts

एक दिन में 255 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण’

एक दिन में 255 मीटर पैकेज 01 एवं 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण’

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश कि वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।

परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने के अनुसार जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्यो में पैकेज 01 के तहत नियर एसपीएस इंडस्ट्रियल एरिया सीसी रोड वर्क 70मीटर कार्य पूर्ण कर लिया है तथा पैकेज 02 के अंतर्गत मोहन एंक्लेव सीसी रोड 30 मीटर,रतन वाटिका पावर ब्लॉक 16मीटर,आदर्श नगर सीसी रोड 17मीटर,करम विहार पावर ब्लॉक 25मीटर,शिवपुरम कॉलोनी सीसी रोड 42मीटर,भगवतीपुरम सीसी रोड 25मीटर पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 155मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

केन्द्रीय मंत्री संग मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार की श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की