Ticker

6/recent/ticker-posts

आईटीसी मिशन सुनहरा कल: माताओं ने संभाली पुस्तकालय की कमान, नुमाइश कैंप में हुई शुरुआत

आईटीसी मिशन सुनहरा कल: माताओं ने संभाली पुस्तकालय की कमान, नुमाइश कैंप में हुई शुरुआत

रिपोर्ट धर्मेंद्र अनमोल

सहारनपुर- आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने बुधवार को नुमाइश कैंप, उर्स परिसर में समुदाय स्तरीय पुस्तकालय की स्थापना की। इस पुस्तकालय का संचालन सरकारी स्कूलों के बच्चों की माताओं ने स्वेच्छा से संभाला है।

कार्यक्रम में 33 माताओं और 7 पिताओं सहित 40 सदस्यों ने भाग लिया। माताओं को पुस्तकालय के सुचारु संचालन और बच्चों को जोड़ने का प्रशिक्षण दिया गया। कहानियों के जरिए बच्चों में पढ़ने की आदत डालने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि वे किताबों से स्वाभाविक रूप से जुड़ सकें।मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह रहे। इस मौके पर बीएसए कोमल, आईटीसी मिशन सुनहरा कल से प्रकाश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।वक्ताओं ने कहा कि यह पहल शिक्षा के प्रति समुदाय की जागरूकता और सहभागिता का सशक्त उदाहरण है। यह पुस्तकालय बच्चों में पढ़ने की रुचि बढ़ाने के साथ समुदाय को साझा शैक्षणिक मंच देगा। माताओं की सक्रिय भागीदारी nसे बच्चों को सीखने के बेहतर अवसर मिलेंगे और शिक्षा का सकारात्मक माहौल बनेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अवस्थापना परियोजनाओं की समयबद्धता व गुणवत्ता पर शासन-प्रशासन का विशेष जोर