Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रपति दौराः डीएम ने ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

राष्ट्रपति दौराः डीएम ने ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

सुरक्षा और सुविधाएं रहे चाक चौबंद, डीएम डॉ. आशीष चौहान के सख्त निर्देश

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून- माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।राष्ट्रपति के 12 और 13जून को होने वाले कार्यक्रमों के सफल और सुचारु संचालन के लिए पूरी प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट मोड पर है।

जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने गुरुवार को ‘राष्ट्रपति निकेतन’और‘राष्ट्रपति आशियाना‘ परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,महामहिम राष्ट्रपति 12 जून को देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेंगी।यहाँ वे राष्ट्रपति आशियाना परिसर में 132 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे अत्याधुनिक राष्ट्रपति उद्यान के निर्माण और विकास कार्यों का बारीकी से अवलोकन करेंगी।इसके बाद,अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 13जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए),देहरादून में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की दीक्षांत परेड (पासिंग आउट परेड) में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी विभाग अपनी तैयारियों को शत-प्रतिशत त्रुटिहीन रखें।जिलाधिकारी ने बिजली,पेयजल,अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी),वन और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को अपनी व्यवस्थाओं से संबंधित फिटनेस या क्लियरेंस सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति उद्यान में विकसित की जा रही अत्याधुनिक अवस्थापना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) सुविधाओं को तय समय के भीतर पूरा करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तुरंत बहाल करने को कहा गया है।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आगामी उत्तराखंड दौरे को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं,वहीं उनके इस दौरे का मुख्य केंद्र ‘राष्ट्रपति आशियाना’ परिसर में बन रहा भव्य राष्ट्रपति उद्यान है।लगभग 132एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में विकसित किया जा रहा यह अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय पार्क वर्तमान में तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है।हरियाली,स्वास्थ्य संवर्धन,पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा यह उद्यान आने वाले समय में देहरादून की एक नई पहचान बनेगा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को इस पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के.मिश्रा,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार सहित सीपीडब्ल्यूडी,विद्युत,पेयजल,वन, परिवहन तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष