Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड में प्रमुख राजनीतिक भूमिका निभाएगी सपा-महंत शुभम गिरी

 समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित 

उत्तराखंड में प्रमुख राजनीतिक भूमिका निभाएगी सपा-महंत शुभम गिरी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन शहर कार्यालय पर किया गया।बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने उत्तराखंड में मूल निवास और स्थाई निवास प्रमाण पत्र की विसंगतियों को दूर करने की मांग की

इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करते हुए पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाएं।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करें।उन्होंने कहा कि सपा जल्द ही उत्तराखंड में प्रमुख राजनीतिक भूमिका निभाएगी।समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव व सपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने उत्तराखंड में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़कर 27करने की मांग की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कुछ क्षेत्रों में ओबीसी का आरक्षण लागू किया गया है।जिस कारण ओबीसी वर्ग को संविधान से प्राप्त आरक्षण का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है।बैठक में श्रम सभा के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव,समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीक्षांत शर्मा,उपाध्यक्ष आदेश उपाध्याय, आस्तिक यादव,रिंकू, बंटी,पवन कुमार, शिबू कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत समारोह में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री