युवा वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति सहारनपुर के पदाधिकारी एसपी देहात से मिले
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-अंबहेटा में हुई घटना की खुलासे की मांग को लेकर युवा वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति सहारनपुर के पदाधिकारी एसपी देहात से मिले
युवा वैश्य अग्रवाल सभा समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अंबहेटा में जो घटना हुई उसने पूरे जिले का दिल झंझोर कर रख दिया परंतु घटना को हुए 2 दिन हो जाने के बाद भी अभी तक कोई खुलासा पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया गया जिस कारण समस्त वैश्य समाज में रोष है सभी ने एक स्वर में वैश्य सामाज की अनदेखी के कारण उग्र आंदोलन की चेतावनी दी बैठक के उपरांत सभी वैश्य युवा एसपी देहात जी से मिलकर उन्हें 5 दिन का अल्टीमेटम समय दिया अगर समय सीमा के अंदर खुलासा नहीं होता तो पूरे जनपद के वैश्य समाज के साथ जिला बंद कर धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी जिस पर एसपी देहात द्वारा घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया इस मौके पर संजय गर्ग (पार्षद), जिलाध्यक्ष शुभम गोयल, जिला महामंत्री सचिन गर्ग, महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री शिवा गोयल, आशु अग्रवाल, रजत गोयल,मयंक गुप्ता, संचित गोयल, प्रवीण गुप्ता, विवेक गोयल, उज्जवल तायल, अमित गुप्ता, विवेक गुप्ता, विशाल ऐरण, वैभव मित्तल, सुशांत गुप्ता, नितिन गोयल आदि युवा उपस्थित रहे
0 टिप्पणियाँ