नशीले कैप्सूल समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-सिडकुल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।जबकि मेडिकल स्टोर स्वामी फरार हो गया।जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एसएसपी के नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देशों पर कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर महादेव मेडिकल स्टोर ब्रह्मपुरी रावली महदूद पर छापामारी की।छापामारी के दौरान पुलिस ने 101नशीले कैप्सूल बरामद हुए।नशीले कैप्सूल बरामद होने पर पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर मौजूद सागर पुत्र शिवकुमार निवासी सहारनपुर को हिरासत में ले लिया।पुलिस कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह,एसएसआई विकास रावत,हेडकांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ