सहारनपुर में एसजेएस मोटर्स टाटा कप का हुआ शानदार आगाज
सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में हुआ एसजेएस मोटर्स टाटा कप का आयोजन
टूर्नामेंट में फुटबॉल खिलाड़ियों नें प्रतिभाग कर दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर - सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम मे एसजेएस मोटर्स टाटा कप 2026 का शानदार आगाज हुआ।
प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी समीर खान ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अब्दुल मजीद गौर (एमडी, यूनिक डायग्नोस्टिक सेंटर) ने किया। इस दौरान उन्होंने इतने बड़े आयोजन के लिए एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और फुटबॉल खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।टूर्नामेंट के पहले दिन अंडर-14 वर्ग के ओपनिंग मैच में खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब ने पैरामाउंट फुटबॉल क्लब को कड़े मुकाबले में 1-0 से शिकस्त दी। इसके बाद दूसरे मैच में डीपीएस फुटबॉल क्लब ने सिटी-11 एफसी को 1-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अन्य मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए चांदा एफसी, टाइगर एफसी, इंदिरा एफसी, ग्लोबल एफसी, भोपा एफसी और यंग बॉयज एफसी ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। अंडर-20 वर्ग में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें भोपा एफसी, विक्ट्री एफसी, प्राइम एससी, रेनबो एफसी सहित खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब की जूनियर व सीनियर टीमों ने शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों वर्गों के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 8 जून को खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के दौरान बालिका खिलाड़ियों के बीच एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-12 वर्ग का फाइनल मुकाबला खान स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब एवं विक्ट्री एफसी, यमुनानगर के बीच खेला गया। समापन समारोह में एसजेएस टाटा मोटर्स के जनरल मैनेजर दीपक लूथरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मैचों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रेफरी पैनल के निशांत कुमार, चेतन शर्मा और अनमोल ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं सहारनपुर फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद तैय्यब, कोषाध्यक्ष जाकिर अंसारी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समीर खान, अकरम खान, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार, संयुक्त सचिव डॉ. नितिन कुमार, समन्वयक यशपाल , समाजसेवी वसीम चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ