एसआईआर अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय,जिला निर्वाचन अधिकारी के स्पष्ट निर्देश
08 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हल्द्वानी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को समयबद्ध एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उक्त संबंध में अपर जिलाधिकारी व उपजिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल विवेक राय द्वारा हल्द्वानी एनआईसी सभागार में भौतिक एवं वर्चुअली सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों(एईआरओ) एवं विभिन्न राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में सभी राजनैनिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राय ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण,लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने अवगत कराया कि अभियान के अंतर्गत सभी बीएलओ 8जून से 7जुलाई 2026 तक घर घर पंहुचेंगे।सभी तहसील स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण कर दिया गया है।उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया की 7जुलाई 2026 को मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण 14जुलाई को मतदाता सूची का आलेख प्रकाशन के उपरांत 14जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे आपत्ति दर्ज की जाएगी और 14जुलाई से 11सितंबर तक इन दावे आपत्तियो का निस्तारण करने के बाद 15सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।इसके अतिरिक्त बैठक में एसआईआर के बारे में जानकारी दी।बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी बाजपेई,नगर आयुक्त परितोष वर्मा,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी.पाण्डे सहित सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों सहित राजनैनिक दलों में कांग्रेस पार्टी से राम सिंह नगरकोटी,किरण सिंह मेहरा, अरविंद चौधरी प्रकाश पाठक,संजू उप्रेती,प्रशांत जोशी,अनिल अग्रवाल वहीं दूसरी ओर बीजेपी से मनीष पाल,अमित चौधरी,प्रकाश पटवाल,दया किशन पोखरिया व बहुजन समाज पार्टी से जगदीश कुमार टम्टा,हरीश चंद सिवोली आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ