Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि गर्भवती महिलाओं व बच्चे के विकास के लिए पौष्टिक भोजन लेना ज़रूरी है।

शनिवार को बाल विकास परियोजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने महिलाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चे के विकास के लिए के पौष्टिक आहार लेना ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए योजना चलाई गई है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष देखभाल की जाती है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजयपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।सीडीपीओ डॉ पंकज पँवार ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण कराना चाहिए।पौष्टिक भोजन और तरल पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए।इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार, प्रमोद कौशिक,चौधरी हैदर गुर्जर,साधना गुप्ता, ममता,फ़रहाना अनीता आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चला रही विभिन्न योजनाएं।सभी वर्गों को मिल रहा लाभ-राज्यमंत्री जसवंत सैनी