Ticker

6/recent/ticker-posts

कथा के माध्यम से सनातन को आगे बढ़ा रहे स्वामी भास्करानंद-जगतगुरू कुमार स्वामी

 कथा के माध्यम से सनातन को आगे बढ़ा रहे स्वामी भास्करानंद-जगतगुरू कुमार स्वामी 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- भूपतवाला स्थित अखण्ड दयाधाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय जैसे धर्मनिष्ठ व्यक्ति पर लगाए जा रहे आरोपों के पीछे बड़ी साजिश है।

आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि यदि चंपत राय के अधीन काम करने वाले कुछ लोगों ने राम मंदिर के धन की चोरी कर ली तो इसमें उनका क्या रोल है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या उनके सुरक्षाकर्मियों ने ही कर दी थी।उसी प्रकार चंपतराय कोे भी उन्हीं के लोग फंसाने की साजिश कर रहे हैं। जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि विपक्ष का काम बोलना है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पहले गिरेबान में झांकना चाहिए और सोच समझकर बोलना चाहिए।कथा के चौथे दिन जगतगुरू महामंडलेश्वर कुमार स्वामी महाराज भी कथा में शामिल हुए और कथा श्रवण कर रहे श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए।उन्होंने कहा कि कथा के माध्यम से महामंडलेश्वर भास्करानंद महाराज सनातन को आगे बढ़ा रहे हैं। राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर में चोरी की है। उन्हें भगवान राम स्वयं सजा देंगे।भगवान ने चोरी करने वालों की सजा तय कर दी है। चोरों को उनकी करनी का दंड अवश्य मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

केन्द्रीय मंत्री संग मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार की श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की