यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस बनी आग का गोला,सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला बस से बाहर
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- देहरादून से दिल्ली जा रही निजी कंपनी की यात्रियों से भरी टूरिस्ट बाल्वों बस में आग लग गयी।
पुलिस के अनुसार बस हाईवे स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास पहुंची,तभी तकनीकी खराबी के कारण उसमें अचानक आग लग गई।घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बस में 32सवारियां थीं,जिनमें दो विदेशी महिलाएं भी शामिल थी।आग लगते ही सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।हालांकि यात्रियों का सामान बस में ही रह गया,जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गया।बस मे आग लगती देख यात्रियों ने बामुश्किल अपनी जान बचाई।बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी ।चालक परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोककर यात्रियों को नीचे उतारा।जिससे सभी की जान बच गयी और बड़ा हादसा नहीं हुआ।बस में आग लगने की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया।हालांकि तब तक बस आग का गोला बन चुकी थी और उसमें रखा यात्रियों का सामान भी जल कर राख हो चुका था। बस चालक अरुण कुमार निवासी उदयपुर तथा परिचालक रिंकू निवासी कंचनपुर, धौलपुर (राजस्थान) हैं।
0 टिप्पणियाँ