Ticker

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण मित्र संस्था ने नहर पटरी पर हरे पेड़ काटे जाने पर रोष जताया

 पर्यावरण मित्र संस्था ने नहर पटरी पर हरे पेड़ काटे जाने पर रोष जताया

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- पर्यावरण मित्र संस्था ने घाट निर्माण के नाम पर नहर पटरी पर हरे पेड़ काटे जाने पर ऐतराज करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ संदीप कपूर ने कहा कि गंगनहर पटरी पर सुबह शाम शहर के लोग टहलने जाते हैं।लेकिन घाटों के निर्माण के नाम पर नहर पटरी पर सैकड़ों पेड़ों को काट दिया गया है।जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।डा.संदीप कपूर ने कहा कि एक ओर उत्तराखंड सरकार पर्यावरण के संरक्षण के नाम पर सेस वसूल रही है तो दूसरी ओर गंगा के किनारे वृक्षों को काटकर पर्यावरण का नुकसान किया जा रहा है।डा.कपूर ने कहा कि यह विकास नहीं विनाश है।संस्था के महामंत्री संजय पवार ने कहा कि यदि इसी तरह से पेड़ों को काटा जाता रहा तो शीघ्र ही हरिद्वार का हाल भी एनसीआर जैसा हो जाएगा।संस्था के सदस्यों नीलू खन्ना,अभिषेक गुप्ता,संजय खुराना ,वीरेंद्र शर्मा,संजय भारद्वाज,राजीव बाटला,नवीन अग्रवाल,नवीन कुमार,रवि गुप्ता एडवोकेट ,तरुण बंसल आदि ने भी सरकार से पेड़ों के कटान पर तुरंत रोक लगाने और ऐसी व्यवस्था बनाने की मांग की कि पेड़ काटे बिना ही घाटों का निर्माण हो सके।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत बीएलओ,सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण