उत्तराखंड के राज्यपाल को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
एसआईआर की शुरुआत बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारंभ
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
नैनीताल -हल्द्वानी- उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है।इसी के तहत आज (सोमवार) से नैनीताल जिले के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य भी प्रारम्भ हो गया है।इस अभियान की औपचारिक शुरुआत लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि)को ईआरओ द्वारा गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन कार्य किया जाएगा।यह अभियान निर्वाचन नामावली को अधिक शुद्ध,अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,जिससे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके।इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत,अपर सचिव रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी,उप जिलाधिकारी नवाज़िश खालिक मौजूद रहे।इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत सोमवार को बीएलओ पूजा द्वारा कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के आवास पंहुचकर गणना उन्हें फॉर्म उपलब्ध कराया गया।इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार राय,उपजिलाधिकारी/ईआरओ नवाजिश खालिक भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ