अधिकारी समस्याओं का निराकरण तेजी से करें-नगरायुक्त
-जनसुनवाई में आयी नौ समस्याओं में से दो का कराया तत्काल निस्तारण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नगरायुक्त शिपू गिरि ने निगम अधिकारियों को जनसुनवाई में आने वाली समस्याओं का निराकरण तेजी से हो इसके लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं को बिल्कुल भी पैंडिंग न रखा जाए। आज जनसुनवाई में आयी नौ समस्याओं में से दो का उन्होंने तत्काल निस्तारण कराया तथा बाकि समस्याओं के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में आयी नौ समस्याओं में से चार लाइट सम्बंधी, दो सफाई संबधी व एक पेड़ कटवाने सम्बंधी, एक टयूववैल ठीक कराने तथा एक अतिक्रमण सम्बंधी समस्या रही। वार्ड 58 जैन मंदिर सर्राफा बाजार निवासी राजेश कुमार तथा वार्ड 10 काजीपुरा निवासी शहजाद मलिक ने साफ सफाई सम्बंधी समस्या का समाधान कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर समस्या का समाधान करा दिया। इसके अतिरिक्त लाईट सम्बंधी समस्याओं के लिए पथ प्रकाश प्रभारी, अतिक्रमण के लिए प्रवर्तन दल प्रभारी, पेड़ सम्बंधी समस्या के लिए उद्यान प्रभारी तथा टयूववैल के लिए जलकल विभाग के क्षेत्रीय अवर अभियंता को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव व मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार तथा मुख्य अभियंता निर्माण सुरेंद्र प्रसाद मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ