सीवरेज के लिए खोदी गयी सड़को का तेजी से हो रहा पुर्ननिर्माण
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश की कि जो सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी निर्माण कार्यों में पैकेज 01 के अंतर्गत हरिपुर कलां में काम रुका हुआ है। भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी पाबंदियों के कारण सड़क का काम बाधित हुआ। पैकेज 02 के अंतर्गत राजविहार फेस 1पावर ब्लॉक 110 मीटर, राजविहार फेस 2 पावर ब्लॉक 32मीटर,शिवपुरी कॉलोनी सीसी रोड 120मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 262मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है।सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।
0 टिप्पणियाँ