विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर निकाली साइकिल रैली
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर जनपद में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। संडे ऑन साइकिल के विशेष संस्करण के तहत डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित इस रैली में खेल प्रेमियों और युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
यह साइकिल रैली प्रातः 7:00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम के मुख्य द्वार से अत्यंत उत्साह के साथ प्रारम्भ हुई। रैली बस स्टेशन से होते हुए वापस स्टेडियम के मुख्य द्वार पर आकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। साइकिल रैली में स्टेडियम के लगभग 75 खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया और लोगो को फिटनेस के प्रति जागरूक किया। इस विशेष अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मुख्य रूप से सहायक प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, रूपेश कुमार, सन्नी कुमार, भावना तोमर आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ