Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर शांतिकुंज में पौधारोपण

 विश्व पर्यावरण दिवस पर शांतिकुंज में पौधारोपण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से शांतिकुंज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर महिला मण्डल की प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कमरख के पौधा रोपा।इससे पूर्व संस्था की अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही भविष्य की पीढिय़ों के सुरक्षित जीवन की गारंटी है,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में सक्रिय योगदान देना चाहिए।वहीं पौधारोपण के साथ पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया।इस अवसर पर व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि,उद्यान विभाग प्रभारी सुधीर भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। उधर शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि डॉ.चिन्मय पण्ड्या अपने कनाडा प्रवास के दौरान एडमोंटन स्थित प्रज्ञाकुंज-होलिस्टिक वेलनेस एवं आध्यात्मिक केन्द्र परिसर में पौधारोपण किया और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ