स्मैक समेत आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार -ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 3.67ग्राम स्मैक,मोबाइल फोन व 250रूपए बरामद हुए हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।ऑपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी ने नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।निर्देशों के अनुपालन के लिए कोतवाली प्रभारी ने पुलिस टीमों का गठन किया है।शनिवार की देर रात रेल चौकी प्रभारी एसआई समीप पाण्डेय ने सहयोगी पुलिसकर्मियों कांस्टेबल सतवीर सिंह व रवि चौहान के साथ नहर पटरी लालपुल के पास चेकिंग के दौरान साकिर पुत्र जाबिर निवासी मोहल्ला झाडान ज्वालापुर को स्मैक समेत दबोच लिया।
0 टिप्पणियाँ