Ticker

6/recent/ticker-posts

यज्ञ हमारे विचारों को शुद्धता प्रदान करता है-प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा

 यज्ञ हमारे विचारों को शुद्धता प्रदान करता है-प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक शनिवार को नगर में किए जाने वाले यज्ञ आयोजन के चलते सिंहद्वार पर दैनिक यज्ञ में समविश्वविद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने यज्ञ में प्रतिभाग किया।

उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए समविश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि यज्ञ हमारे विचारों को शुद्धता प्रदान करता है,वहीं हमारे आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध बनाने में सहायक होता है।उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में आर्य सिद्धान्तों को आत्मसात करते हुए समाज व राष्ट्रनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।समविश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो.सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि प्राचीन वैदिक आर्य पद्धति ने समाज की कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाहन किया है।गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय निरन्तर महर्षि दयानन्द सरस्वती व स्वामी श्रद्धानन्द महाराज के बताए सिद्धान्तों को समाज में प्रसारित करने की दिशा में निरन्तर अग्रसर है।सभी को अपने दैनिक दिनचर्या में प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन करना चाहिए।कार्यक्रम संयोजक डा.भारत वेदालंकार,प्रो.एल.पी.पुरोहित,प्रो.वी.के.सिंह,प्रो.नवनीत,प्रो.मयंक अग्रवाल,डा.अजय मलिक,डा.हिमांशु पंडित,प्रकाश तिवारी,डा.जीवन आर्य,सुशील, डा.चन्द्रशेखर,ऋषिपाल,नीरज सहित विभिन्न कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

केन्द्रीय मंत्री संग मुख्यमंत्री ने गायत्री परिवार की श्रद्धेया शैलदीदी से भेंट की