बी0 डी0 बाजोरिया इण्टर कालेंज में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षिण शिविर-261 मे एनसीसी कैडेटों को किया प्रशिक्षित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- अधिकारी कर्नल नविन्दर सिंह मान, सेना मैडल के नेतृत्व में बलदेव दास बाजोरिया इण्टर कालेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षिण कैम्प के दिन की शुरूआत योगाभ्यास एवं पीटी परेड से हुयी।
कैम्प के तीसरे दिन कैम्प कमाण्डेंट कर्नल मान एवं डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट कर्नल तनय कोटियाल के नेतृत्व में मेरठ ग्रुप के एनसीसी कैडेटों की प्रशिक्षण बाधा की प्रतियोगिता का आयोजन नालन्दा वर्ल्ड स्कूल, मलीहपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें से सर्वश्रेष्ठ कैडेटो को चयन कर आगामी थल सैनिक कैम्प हेतु प्रशिक्षित किया जायेगा जिला सहारनपुर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों से आजकल निरन्तर हो रही दुर्घटनाओं से बचने के लिये यातायात के नियमों एवं दोपहिया वाहन चालकों के लिये हैलमेट का प्रयोग करने एवं कार चालकों से बैल्ट का प्रयोग करने पर बल दिया तथा साथ ही वाहन का बीमा, प्रदूषण जांच आदि अपडेट रखने की सलाह दी।कैम्प एडजुटेंण्ट कैप्टन राजेश कुमार ने नेतृत्व एवं चरित्र निर्माण विषय पर संभाषण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक चरित्रवान व्यक्ति सुद्धढ समाज की रचना करता है और उन्होंने बताया की नेतृत्व के द्वारा ही समाज में व्याप्त समस्याओं का निराकरण कैसे किया जा सकता है।कैप्टन डा० मनीष जायासवाल ने एनसीसी प्रमाण पत्र ए, बी एवं सी से रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं उ०प्र० राज्य सरकार में प्राप्त होने वाली सरकारी नौकरियों जैसे सीआरपीएफ, आरएएफ, नेवी, वायु सेना, उ०प्र० पुलिस, सीमा सुरक्षा बल आदि के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।हवलदार देव सिंह आरी ने एनसीसी कैडेटो को टैन्ट लगाना व हटाना सिखाया। जसबीर सिंह ने कैडेटों को हथियारों के विषय में जानकारी दी। हवलदार गोविन्द थापा ने मैप तथा जी.पी.एस के विषय में जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सूबेदार मेजर सुरेन्द्र कुमार, सूबेदार सतीश थापा, सूबेदार यू. बहादूर आले, सूबेदार नछत्तर सिंह, सूबेदार विक्रम सिंह, हवलदार सोहन लाल नरेन्द्र कुमार, गोविन्द थापा, जसवीर सिंह, देव सिंह औरी, किसन सिघली एवं नायक शिव कुमार तथा कालेज प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य का कैम्प के संचालन में बहुत ही सहयोग रहा है।

0 टिप्पणियाँ