Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक देवेंद्र निम ने एसडीएम,एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व न0 पं0 अधिशासी अधिकारी से शहरीपुल ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के शीघ्र आवश्यक क़दम उठाने के दिए निर्देश।कहा जन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

विधायक देवेंद्र निम ने एसडीएम,एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व न0 पं0 अधिशासी अधिकारी से शहरीपुल ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के शीघ्र आवश्यक क़दम उठाने के दिए निर्देश।कहा जन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता

रिपोर्ट अमन मलिक डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-,विधायक देवेंद्र निम ने उपजिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई अधिकारियों व नगर पंचायत अधिकारी से शहरीपुल ओवर ब्रिज पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सभी आवश्यक क़दम उठाने का निर्देश देते हुए कहा कि जन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

सोमवार को विधायक देवेंद्र निम शहरीपुल पर पहुँचे और आसपास के दुकानदारों व निवासियों से बातचीत की।लोगों ने विधायक को कई समस्याओं से अवगत कराया जिस विधायक देवेंद्र निम ने उपजिलाधिकारी योगेश गौड़,एनएचएआई अधिकारी, पीडब्ल्यूडी अधिकारी व नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सविता वर्मा को फ़ौरन मौके पर बुलाया और जनता की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह सही नहीं है।ओवर ब्रिज पर दुर्घटनाएं हो रही हैं।इसके लिए आप लोग क्या कर रहे हैं।शहरीपुल पर एक गड्ढे को देख कर विधायक का पारा हाई हो गया और तुरंत गड्ढे को भरने के निर्देश दिए।देवेंद्र निम ने कहा कि जन सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।ओवर ब्रिज से संबंधित सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उम्मेद कुमार, अनुज चौधरी, संदीप मित्तल, रमेश घसौती,विकास कुमार,नवीन गुप्ता,आस मोहम्मद सैफ़ी,सूरज वाल्मिकी, सन्नी वाल्मिकी आदि काफी लोग मौजूद रहे।a

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,