Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने किया उ0प्रा0विद्यालय इस्माईलपुर (कम्पोजिट) से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ के दूसरे चरण का शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने किया उ0प्रा0विद्यालय इस्माईलपुर (कम्पोजिट) से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान 2026’ के दूसरे चरण का शुभारम्भ

नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्य पुस्तकों, स्कूल बैग, स्टेशनरी का किया वितरण

जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को किसा सम्मानित

मुख्यमंत्री ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से की अपील, स्कूल चलो अभियान को बनाएं जन आंदोलन का हिस्सा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद भ्रमण के दौरान उ0प्रा0विद्यालय इस्माईलपुर (कम्पोजिट) से स्कूल चलो अभियान 2026 के द्वितीय चरण का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने मुख्यमंत्री जी को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा बनाए गये विभिन्न प्रकार के माडलों के बारे में पूछा गया। इसके बारे में बच्चों द्वारा आत्मविश्वास से सभी का उत्तर दिया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय चक्खीजरपुर एवं मीरपुर गन्देवर द्वारा मीना मंच का स्टॉल लगाया गया जिसमें मिशन शक्ति, महिला शक्तिकरण, नारी आत्मनिर्भरता के लिए व्यवसायिक शिक्षा दर्शाया गया। 
मुख्यमंत्री स्टॉल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने छात्रा से लौकी की पंजीरी बनाने की विधि पूछी गई। मुख्यमंत्री जी बहुत प्रसन्न हुए और छात्रा को आशीर्वाद दिया। विद्यार्थी कृष्णा विद्यालय सरसोंहेडी के द्वारा भाषा कौशल विकास से संबंधित नए शब्द बनाने और व उन्हें पढ़कर सुनाने के लिए कहा गया। बच्चों ने बहुत खुशी के साथ और बहुत रोचक तरीके से नए शब्द बनाकर और पढ़कर सुनाएं। इसके उपरांत कुछ बच्चों से पुस्तक भी पढवाई। मुख्यमंत्री जी ने स्वयं छात्रों को तहरी एवं हलवे का मध्यान भोजन वितरण किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनवाडी केन्द्र में 10 बच्चों को अन्नप्रासन भी कराया गया एवं बच्चों को चोकलेट वितरित की गयी।इस दौरान उन्होने उ0प्रा0विद्यालय इस्माईलपुर (कम्पोजिट) के कक्षा एक के छात्र लवियांस, पीएम श्री विद्यालय बुडढाखेडा विकासखण्ड सरसावा की कक्षा एक की छात्रा साक्षी, मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय सढौली हरिया विकासखण्ड रामपुर मनिहारान के कक्षा एक के छात्र आरव, प्राथमिक विद्यालय पांसर विकासखण्ड मुजफ्फराबाद, कक्षा एक की छात्रा अस्मिता, पीएम श्री विद्यालय तल्हेडी विकासखण्ड नानौता से कक्षा चार के छात्र रविन्द्र कुल 05 छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी का सामान वितरित करने के साथ ही मिष्ठान के रूप में चोकलेट भी दी। 
प्रथम चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 05 प्रधानाध्यापकों उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबडोला विकासखण्ड नागल की प्रधानाध्यापिक श्रीमती इंदू बेस, प्राथमिक विद्यालय सरसावा के प्रधानाध्यापक श्री कुलदीप अरोड़ा, प्राथमिक विद्यालय तबर्रकपुर गंगोह के इंचार्ज प्रधनाध्यापक श्री अश्विनी कुमार शर्मा, प्राथमिक विद्यालय धानाखण्डी पुंवारका के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्री राज सिंह, प्राथमिक विद्यालय खेड़का जुनारदार मुजफ्फराबाद इंचार्ज प्रधनाध्यापिका श्रीमती मोहिनी पाल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माँ शाकम्भरी की पावन धरा पर स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के कार्यक्रम का शुभारम्भ करने का अवसर महज संयोग नहीं बल्कि ईश्वरीय कृपा है। अन्नदाता किसानों के लिए, देश के अन्न के भण्डार को भरने के लिए, भीष्ण गर्मी से राहत दिलाने के लिए बारिश के रूप में माँ शाकम्भरी की विशेष कृपा बरस रही है। व्यक्ति हो, समाज हो या राष्ट्र हो इन सबकी सुदृढ आधारशिला शिक्षा है। अच्छी शिक्षा सुसभ्य, संस्कारित नागरिक बनाते हुए सही मार्ग दिखाती है। अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाजसेवी, अच्छे शिक्षक, अच्छे प्रधानाचार्य, अच्छे जनप्रतिनिधि, अच्छे अधिकारी, अच्छे उद्यमी, अच्छे इंजीनियर, अच्छे चिकित्सक, अच्छे न्यायिक अधिकारी निकलते है। शिक्षा देश के भविष्य को बनाने वाली होती है। जिस भी क्षेत्र में आने वाली पीढी आगे बढे वह आत्मविश्वास से भरपूर होकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सके, इसलिए स्कूल चलो अभियान का प्रारम्भ किया गया है।
श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षा के उन्नयन के लिए सरकार की स्पष्ट नीति से परिणाम भी अच्छे मिले। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे को उपलब्ध करवाने के संकल्प के साथ सरकार आगे बढ रही है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जनप्रनिनिधियों, अधिकारियों, उद्यमियों के सहयोग से आज विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग शौचालय, पेयजल, विद्युत, प्रकाश, स्मार्ट क्लास, फर्नीचर, मध्यान्ह भोजन, लाइब्रेरी की बेहतर व्यवस्थाएं की गयी है। छात्रों को निःशुल्क जूते-मोजे, यूनिफॉर्म, स्वेटर, पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग सहित सभी प्रकार की सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है। आज स्कूलों में छात्र और शिक्षकों का रेशियो ठीक किया गया है। पिछले 09 वर्ष में 60 लाख अतिरिक्त बच्चे बेसिक शिक्षा परिषद में बढे है और ड्रॉपआउट रेट घटकर न्यूनतम हो गया है। स्वस्थ समाज के लिए कोई भी बच्चा स्कूल में जाने से वंचित न रहे। अगर कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित है तो वह केवल परिवार की ही नहीं समाज और राष्ट्र की क्षति है। ये ही बच्चे समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाएंगे। हमें ऐसी फौज तैयार करनी है जो राष्ट्र के कर्तव्यशील नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके। यह हम सबका सामुहिक राष्ट्रीय दायित्व बनता है कि अपने देश, समाज और हर परिवार की खुशहाली के लिए इस दिशा में ओर बेहतर प्रयास किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक से अपील करते हुए कहा कि देश को खुशहाल, समृद्ध और विकसित बनाने में प्रत्येक व्यक्ति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को जिम्मेदारी के साथ निभाएं तथा सुनिश्चित करे कि अपने आस-पास कोई बच्चा स्कूल जाने से वंचित न रहने पाए। हर बच्चे को स्कूल पंहुचाना हमारा सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय कर्तव्य है। स्कूल चलो अभियान का जन आंदोलन का हिस्सा बनाएं और हर बच्चे को स्कूल पंहुचाएं। बेसिक शिक्षा परिषद के प्रधानाध्यापक और शिक्षक सुनिश्चित करंे कि जिन बच्चों का विद्यालय में नामांकन हुआ है उनको समय से यूनिफॉर्म की धनराशि, पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग और अन्य सुविधाएं मिले। आज विद्यालयों में बेहतरीन पठन-पाठन के माहौल के लिए स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाईब्रेरी, आईसीटी लैब, शिक्षकों को टैबलेट वितरण सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। 1.5 लाख से अधिक दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए गये है। 
श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गत वर्ष बेसिक शिक्षा परिषद ने 13 हजार से अधिक गंभीर और बहुदिव्यांग बच्चों को प्रतिवर्ष 06 हजार रूपये स्कॉट एलाउंस उपलब्ध करवाया गया है। 23 हजार से अधिक दिव्यांग बालिकाओं को दो हजार प्रति वर्ष की दर से स्टाइपेंड भी उपलब्ध करवाने का कार्य किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लर्निंग बाई डूइंग के माध्यम से बच्चों को प्रारम्भिक स्तर पर ही कौशल शिक्षा देना प्रारम्भ किया गया है। सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय को 10 हजार से बढाकर 18 हजार किया गया है। अनुदेशकों के मानदेय को 09 हजार से बढाकर 17 हजार प्रतिमाह किया है। इसी के साथ हर शिक्षामित्र, शिक्षक, प्रधानाचार्य, अनुदेशक, रसोईया सभी को 05 लाख रूपये सालाना कैशलैस की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाने की करवाई बहुत शीघ्र लागू होने वाली है। मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध करते हुए कहा कि अगले 15 दिन मेहनत करते हुए प्रत्येक परिवार के पास जाएं, प्रत्येक ग्रामपंचायत एवं वार्ड में बैठक कर प्रतिस्पर्धा कीजिए कि किस स्कूल में कितने अधिक बच्चे आ सकते है। उन्होने कहा कि बच्चों को प्यार-प्यार में, गानों, लोकोक्तियों, मुहावरों, कविताओं के माध्यम से सिखाने की नई पद्धती अपनाई जाए।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बेसिक शिक्षा श्री सन्दीप सिंह ने कहा कि माँ शाकम्भरी की पुण्य एवं पावन धरती पर माँ सरस्वती के आशीर्वाद से शिक्षा का यह महायज्ञ निरंतर आगे बढ रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में राष्ट्र को 2047 तक विकसित बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शिक्षा विभाग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को पूरी तरह से निभाते हुए आगे बढ रहा है। प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय को मूलभूत सुविधाआंे से जोडा गया है। प्रत्येक शिक्षक को सम्मान दिया गया है। आज शिक्षा विभाग प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापरक शिक्षा देने में सफलतम रूप से आगे बढ रहा है। यह कार्यक्रम देश के उज्ज्वल भविष्य को संवारने तथा उनको मुख्य धारा से जोडने का है। इससे प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मूल धारा से जोडने का संकल्प लेने के लिए यहां एकत्रित हुए है। प्रदेश में स्कूल चलो अभियान के तहत 20 लाख से अधिक नए बच्चों को नामांकन किया गया है। जनपद में पिछले चरण में 35 हजार से अधिक बच्चों का नामांकन किया गया है। बच्चों की शिक्षा के प्रति हम पूर्ण रूप से जागरूक है तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड नहीं होने दिया जाएगा। बालिकाओं की रक्षा के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री संसदीय कार्य एंव औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग श्री बृजेश सिंह, विधायक नकुड श्री मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद श्री राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व सांसद श्री प्रदीप चौधरी, मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार, जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री अजीत राणा, एडी बेसिक श्री आर0के0सिंह बीएसए कोमल सहित संबंधित अधिकारीगण, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम