Ticker

6/recent/ticker-posts

भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित

 भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाला जन समाधान दिवस 20जुलाई को स्थगित कर दिया गया है।

जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने अवगत कराया है कि वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून एवं एन.डी.एम.ए.द्वारा 19जुलाई को जारी अद्यतन मौसम फॉरकास्ट/नॉवकास्ट के अनुसार अगले 24 घण्टों में जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/आकाशीय बिजली चमकने /वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना के दृष्टिगत रेड अलर्ट जारी किया गया है।मौसम की वर्तमान परिस्थितियों तथा संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए जनमानस की सुरक्षा की दृष्टिगत 20जुलाई का समाधान दिवस स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।उन्होंने संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,