Ticker

6/recent/ticker-posts

शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह कल, 22,315 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह कल, 22,315 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का चतुर्थ दीक्षांत समारोह 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से सेठ गंगाप्रसाद माहेश्वरी सभागार (जनमंच), गांधी पार्क में आयोजित होगा।

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कुलपति प्रो. विमला वाई ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि तथा आईआईएसईआर मोहाली के प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगे।दीक्षांत समारोह में 22,315 विद्यार्थियों (7,582 छात्र एवं 14,733 छात्राएं) को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिन्हें डिजिलॉकर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 99 स्वर्ण पदक भी वितरित किए जाएंगे।समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 100 किट वितरित की जाएंगी, गोद लिए गए गांवों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा तथा पर्यावरण व देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध तीन उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,