बलदेव दास बाजोरिया इण्टर कालेंज में हुआ एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षिण शिविर-261 का शुभारम्भ
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-सहारनपुर के कमान अधिकारी कर्नल नविन्दर सिंह मान, सेना मैडल के नेतृत्व में आज बलदेव दास बाजोरिया इण्टर कालेज में एनसीसी कैम्प की शुरूआत हुयी। इस कैम्प का मूल उद्देश्य पूर्व में आयोजित सीएटीसी-260 में मेरठ ग्रुप के चयनित एनसीसी कैडेटो में से अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडेटो को पुनः प्रशिक्षित आगामी थल सैनिक कैम्प दिल्ली तैयार करान है।
सर्वप्रथम सभी एनसीसी कैडेटों के कैम्प फार्म एवं वेशभूषा आदि चैक की गयी तथा सबको दायित्व सौपंकर कैम्प प्रारम्भ कर दिया गया इस कैम्प में मेरठ, मवाना, मुजफ्फरनगर के लगभग 500 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे है। कैम्प कमाण्डेंट कर्नल एन एस मान ने अपने सम्बोधन में एनसीसी कैडेटों को कैम्प में होनी वाली प्रतियोगिताओं जैसेः पगबाधा, मैप रीड़िग, स्वास्थ्य और स्वच्छता, फायरिंग, एफसी बीसी आदि के विषय में जानकारी दी तथा आगामी होने वाले थल सैनिक कैम्प एवं आर डी सी कैम्प दिल्ली के लिये पूरी लगन और मेहनत से तैयारी करने हेतु उत्साहित किया। डिप्टी कैम्प कमाण्डेंट कर्नल तनय कोटियाल ने सभी स्टाफ को सकुशल कैम्प संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये। कैप्टन राजेश कुमार को कैम्प एडजुटैण्ट का का दायित्व सौपा गया। कैप्टन डा० मनीष जायासवाल का मीडिया प्रभारी एवं थल सैनिक विशेष प्रशिक्षण देखरेख का दायित्व सौंपा गया। ले० डा० सुधीर कुमार को कैम्प क्वार्टर मास्टर, ले० प्रवीण कुमार को खेलकूद प्रभारी एवं द्वितीय अधिकारी विनय चन्द को सुरक्षा अधिकारी का दायित्व सैंपा गया। इसके अतिरिक्त सूबेदार मेजर सुरेन्द्र कुमार, सूबेदार सतीश थापा, सूबेदार यू. बहादूर आले, सूबेदार नछत्तर सिंह, सूबेदार विक्रम सिंह, हवलदार सोहन लाल नरेन्द्र कुमार, गोविन्द थापा, जसवीर सिंह, देव सिंह औरी, किसन सिघली एवं नायक शिव कुमार तथा कालेज प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य का कैम्प के संचालन में बहुत ही सहयोग रहा है।
0 टिप्पणियाँ