Ticker

6/recent/ticker-posts

ओखलकांडा के रामलीला ग्राउंड नाई में लगा शिविर,38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

 ओखलकांडा के रामलीला ग्राउंड नाई में लगा शिविर,38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

230लोगों को शिविर का मिला सीधा लाभ,मौके पर किए 6.5लाख के चैक वितरित 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

ओखलकांडा-भीमताल-राज्य सरकार के सेवा,सुशासन एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत सोमवार को ओखलकांडा के रामलीला ग्राउंड ग्राम नाई में विशाल जनकल्याणकारी एवं जागरूकता शिविर में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुना गया,साथ ही सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।अनेक लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।शिविर में पेयजल,सड़क,सिंचाई,स्वास्थ्य,किसान सम्मान निधि,विद्युत सहित अन्य समस्याओं को क्षेत्रीय जनता द्वारा प्रमुखता से रखा।
शिविर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज नाई में अध्यापकों के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने,अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण व क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत किए जाने,प्राथमिक विद्यालय नाई की छत एवं फर्स मरम्मत की भी मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई।शिविर में बरमधार में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन मरम्मत की मांग तथा क्षेत्र में पूर्व की भांति नियमित पेयजल कराने कराने की मांग की गई। इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन ठीक कर पेयजल सुचारू करने के साथ ही सौड़ तथा बरमधार में पेयजल वितरण के संबंध में हो रहे विवाद का निस्तारण करते हुए समान रूप से दोनों गांवों को पूर्व की भांति पेयजल का वितरण कराया जाय।शिविर में क्षेत्र में विभिन्न सड़क मार्गों के सुधारीकरण आदि समस्याओं का मामला रखा गया।क्षेत्रवासियों द्वारा मोरनोला से नाई तक पीएमजीएसवाई द्वारा किए गए हॉटमिक्स की खराब गुणवत्ता की शिकायत करते हुए जांच की मांग रखी गई।शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं से लाभान्वित किया गया।कृषि विभाग से आए अधिकारी द्वारा किसान सम्मान निधि के संबंध में जानकारी देते हुए किसानों से केवाईसी जमा करने,भूमि का सत्यापन करने,फार्म रजिस्ट्री अवश्य करने की अपील ग्रामीणों से की।उन्होंने पीएम फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए बीमा कराने की भी अपील की। इस दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों को पीएम किसान सिंचाई योजना की जानकारी दी तथा लाभ लेने की अपील की।चेन्फैंसिंग,तार बाढ़ योजना,कृषि यंत्रीकरण योजना का लाभ लेने की जानकारी दी गई।उद्यान विभाग से आए अधिकारी द्वारा क्षेत्र के किसानों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।सहकारी विभाग से आए अधिकारी द्वारा किसानों को सहकारी विभाग की योजना के बारे में जानकारी देते हुए सभी से इनका लाभ उठाने की मांग की।उन्होंने किसानों को कम ब्याज एवं शून्य ब्याज दर पर दिए जाने वाले बैंक ऋण के बारे में जानकारी दी।शिविर में सहकारिता विभाग द्वारा 2समूहों को विभिन्न स्वरोजगार,व्यसाय आदि हेतु ऋण भी वितरित किए गए।समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न पेंशन व छात्रवृत्ति योजना के बारे में जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।शिविर में खेल विभाग से आए अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री उदयमान उन्नयन खिलाड़ी योजना के बारे में अवगत कराते हुए युवाओं से आवेदन करने एवं आवेदन भरने, पंजीकरण की समस्त प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया।इस दौरान मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दी गई।शिविर में बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों से आए अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया।शिविर 5लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किए गए।शिविर में 6लाख 50हजार रुपये के चौक विभिन्न लाभार्थियों को वितरित किए गए। जिसमें महिला समूह को 5 लाख एक लाभार्थी को खच्चर हेतु 1लाख एक को 50हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। शिविर में कुल 44शिकायतों में से 38 शिकायतों का मौके पर समाधान एवं निस्तारण किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा उपस्थित जनता को विभाग से संबंधित जानकारी देने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र की कार्यवाही,सामग्री का वितरण,निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गईं।शिविर का लगभग 230 लोगों को सीधा लाभ दिलाया गया।शिविर मे उद्योग केंद्र,कृषि,उद्यान,स्वास्थ्य,समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण,खाद्यान्न सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए।अधिकारियों ने आमजन को सरकारी योजनाओं की पात्रता,आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।शिविर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु प्रचार साहित्य का भी वितरण किया गया।शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल,ग्राम प्रधान नाई कमल सिंह नयाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय बरगली,ग्राम प्रधान चकदलाड़ मदन सिंह,परियोजना निदेशक डीआरडीए शिल्पी पंत,उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य,जिला विकास अधिकारी संतोष पंत,तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी,खण्ड विकास अधिकारी के एस सामत,डीपीआरओ सुरेश प्रकाश बेनी,जिला कीड़ा अधिकारी निर्मला पन्त सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,