Ticker

6/recent/ticker-posts

देहरादून में जिला योजना समिति गठन की प्रक्रिया शुरू, 4 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्तियां

 देहरादून में जिला योजना समिति गठन की प्रक्रिया शुरू, 4 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्तियां

जिलाधिकारी ने जारी किया प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन, 13 जुलाई को होगा अंतिम प्रकाशन

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-जनपद में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने जिला योजना समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है।इसके साथ ही आमजन से निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नोडियाल ने बताया कि अंतिम परिसीमन के अनुसार जनपद की ग्रामीण जनसंख्या 5,48,851 निर्धारित की गई है।इसके आधार पर जिला पंचायत के 30निर्वाचित सदस्य होंगे,जबकि इन्हीं निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने मध्य से 10सदस्यों का चयन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नगर निकाय क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 10,49,328 है।इसके आधार पर जनपद के सात नगर निकायों में 202निर्वाचित सदस्य होंगे,जिनमें से अपने मध्य से 20सदस्यों का निर्वाचन जिला योजना समिति के लिए किया जाएगा।जिला पंचायत राज अधिकारी के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यदि किसी व्यक्ति को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के अनंतिम परिसीमन पर कोई आपत्ति या सुझाव हो,तो वह अपनी लिखित आपत्ति जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया कि अनंतिम परिसीमन का प्रकाशन एवं आपत्तियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया 2जुलाई से शुरू हो चुकी है।आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4जुलाई निर्धारित की गई है।प्राप्त आपत्तियों पर 6जुलाई को सुनवाई की जाएगी,जिसके उपरांत 8जुलाई को शासन को आख्या भेजी जाएगी।शासन स्तर पर 10जुलाई को प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम परिसीमन किया जाएगा।13जुलाई को अंतिम परिसीमन का विधिवत प्रकाशन किया जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सुप्रसिद्ध समाजसेवी धीरज यादव ने 10वीं बार किए बाबा बर्फानी के दर्शन