सैय्यद माजरा जलभराव के चलते क्षतिग्रस्त हुई कब्रों का मामला संसद में उठाएंगे इमरान मसूद ।
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर -कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सैय्यद माजरा के कब्रिस्तान में जलभराव से कब्रों के क्षतिग्रस्त होने के मामले को लोकसभा में उठाने की अनुमति मांगी है, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि सांसद इमरान मसूद ने इसके लिए लोकसभा सांसद का धन्यवाद करते हुए कहा कि सहारनपुर के सैयद माजरा में गत दिनों हुई भारी बारिश से जलभराव के कारण वहां के कब्रिस्तान में कुछ कब्रों के क्षतिग्रत होने से शवों के बाहर आने की घटना अत्यंत दुखद और दिल दहलाने वाली है । उन्होंने इस जलभराव की मुख्य वजहा क्षेत्र में मिट्टी के कटाव और हिंडन नदी व आसपास के जलस्रोतो का बरसात के दौरान उफान पर होने को माना है । सांसद इमरान ने कहा कि हाईवे के आसपास जल निकासी के लिए सरकार ने कोई भी दीर्घकालिक योजना नहीं बनाई जिसके कारण क्षेत्र के गांवों की गलियों व रास्तों का जलमग्न हो जाना एक आम बात है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी होती है । सांसद ने कहा कि बरसात के मौसम में जब सड़के कीचड़ से भर जाती हैं और गड्ढे हो जाते हैं तो इससे आवागमन व यातायात भी प्रभावित हो जाता है । सांसद इमरान मसूद ने कहा कि इसके माध्यम से वें लोकसभा में सरकार का ध्यान इस जनसमस्या की तरफ आकर्षित करके सरकार से इसके समाधान की ओर विशेष ध्यान देने की मांग करेंगे । उन्होंने कहा कि लोकहित में सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को अधिक मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक योजना बनानी होगी ।
0 टिप्पणियाँ