Ticker

6/recent/ticker-posts

लक्सर में अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठान सील

लक्सर में अवैध खाद्य निर्माण इकाइयों पर छापेमारी, दो प्रतिष्ठान सील

दो प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर सील करने की प्रक्रिया शुरू, जांच हेतु नमूने लिए गए

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश एवं गुप्त सूचना के आधार पर,अपर आयुक्त ,खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर.एस.रावत के नेतृत्व में लक्सर तहसील प्रशासन,खाद्य सुरक्षा हरिद्वार तथा थाना लक्सर की संयुक्त टीम द्वारा 15जुलाई को लक्सर के पास स्थित खरंजा कुतुबपुर में स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापामार कार्यवाही की गयी।टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,तहसीलदार लक्सर,दीवान राणा,वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व लक्सर थाना के स्टाफ उपस्थित रहे।

मौके पर मावा निर्माण व दूध विक्रय का कार्य कुरबान पुत्र छब्बर तथा इलियास पुत्र असरफ द्वारा बिना फूड लाइसेंस के किया जा रहा था।मौके पर अभिहित अधिकारी द्वारा पार्टी की विपरीत,बर्तनों के संबंध में कुछ भी नहीं पाये गये,जिसके कारण दोनों मावा निर्माण इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा जारी कर दिये गये हैं।दोनों मावा निर्माण इकाइयों से प्रयोगशाला जांच हेतु मावा निर्माण में प्रयोग किये जा रहे दूध के 03नमूने लिये गये।बिना वैध लाइसेंस के खाद्य निर्माण इकाई का संचालन करने तथा अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण दोनों मावा निर्माण इकाइयों के मालिकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, मिलेगा 50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान