Ticker

6/recent/ticker-posts

कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण

 कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सहयोग से आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण 

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग एवं रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान के माध्यम से ग्राम पंचायत चांदपुर स्थित चांदपुर आंगनवाड़ी केंद्र का नवीनीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज बुधवार को एक समारोह में नवीनीकृत आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं औपचारिक रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाश भदौरिया,जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग रहे।विशिष्ट अतिथियों के रूप में सौरभ गुप्ता,उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन),पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,श्रीमती गीता शर्मा,बाल विकास परियोजना अधिकारी, बहादराबाद-2 तथा अनिल सैनी,ग्राम प्रधान,चांदपुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री कनिका शर्मा, चेयरपर्सन,रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान ने की।इस अवसर पर श्रीमती शकुंतला एवं श्रीमती गौरी कौशिक (सुपरवाइजर),श्रीमती वंदना सैनी एवं श्रीमती आरती सैनी (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता),विभागीय अधिकारी,ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि,स्थानीय गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि अविनाश भदौरिया ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों,गर्भवती एवं धात्री माताओं के स्वास्थ्य,पोषण तथा प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के अनुकूल,स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण वाले ऐसे आंगनवाड़ी केंद्र न केवल बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगे,बल्कि समुदाय की सहभागिता को भी सुदृढ़ करेंगे।उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान की प्रशंसा करते हुए इसे सरकार और कॉर्पाेरेट क्षेत्र के बीच प्रभावी साझेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।सौरभ गुप्ता ने कहा कि पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपने कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य,पोषण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षित,स्वच्छ एवं प्रेरणादायक आंगनवाड़ी केंद्र उपलब्ध कराना कंपनी की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी पहलें निरंतर जारी रहेंगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुश्री कनिका शर्मा,चेयरपर्सन,रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि नवीनीकरण के अंतर्गत भवन की मरम्मत,आकर्षक शैक्षणिक एवं बाल-अनुकूल पेंटिंग,रंग-रोगन तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया गया है,जिससे बच्चों के सीखने,खेलने और समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित एवं प्रेरणादायक वातावरण तैयार हो सके।कार्यक्रम के समापन पर नवीनीकृत आंगनवाड़ी केंद्र का औपचारिक रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग को हस्तांतरित किया गया।इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने केंद्र का अवलोकन कर उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की सराहना की ।स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एवं रजत शहरी एवं ग्रामोथान संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी उपलब्धि बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्तिगणों द्वारा किया गया पौधारोपण