Ticker

6/recent/ticker-posts

तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य हो चुकी है डीज़ल पेट्रोल और गैस सिलेंडर की क़ीमत कम कर जनता को महंगाई से राहत दे सरकार-क़ाज़ी अब्दुल बासित

तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य हो चुकी है डीज़ल पेट्रोल और गैस सिलेंडर की क़ीमत कम कर जनता को महंगाई से राहत दे सरकार-क़ाज़ी अब्दुल बासित

रिपोर्ट अमन मलिक/डाँ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-वरिष्ठ कांग्रेस नेता क़ाज़ी अब्दुल बासित ने कहा कि तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य हो चुकी है इसलिए सरकार को डीज़ल पेट्रोल और गैस सिलेंडर की क़ीमत कम कर देनी चाहिए ताकि जनता को महंगाई से राहत मिल सके।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व चेयरमैन पद के दावेदार क़ाज़ी अब्दुल बासित ने पेट्रोल डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जलडमरूमध्य होरमुज़ स्ट्रेट से गैस और तेल के जहाजों का निर्बाध आवागमन हो रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डीज़ल पेट्रोल की क़ीमत युद्ध के समय से काफ़ी नीचे आ चुकी हैं।उन्होंने कहा कि अब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क़ीमतें कम हो चुकी हैं तो भारतीय जनता को भी इसका फ़ायदा मिलना चाहिए।क़ाज़ी अब्दुल बासित ने सरकार से माँग करते हुए कहा कि सरकार को भारत की जनता को राहत देते हुए युद्घ के दौरान बढ़ती कीमतों के मद्देनजर बढ़ाई कीमतें कम करते हुए पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर की पुरानी क़ीमतें लागू करनी चाहिएं बल्कि सम्भव हो तो पहले से भी कुछ कम करनी चाहिए ताकि महंगाई की मार से जूझ रही जनता को लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सामाजिक दायित्व निभाते पुलिस ने दी भंडारे वाले बाबा को सम्मानजनक अंतिम विदाई