लीगल एड काउंसिल,पैनल एवं प्रोबोनो अधिवक्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल व एनजीओ मार्जिन टू एक्सेस प्रोजेक्ट के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के लीगल एड काउंसिल,पैनल एवं प्रो बोनो अधिवक्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में आयोजित किया गया।जनपद न्यायाधीश एवं नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार,प्राधिकरण के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज,सीनियर डिविजन एवं प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर व गैर सरकारी संगठन के रिसोर्स पर्सन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूप-रेखा के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनजीओ के विशेषज्ञ अधिवक्ता अंकिता सरकार ने महिलाओं से संबंधित अपराध,भरण-पोषण,घरेलू हिंसा व भारतीय न्याय संहिता में उल्लेखित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी।दूसरे सत्र के दौरान विशेषज्ञ अधिवक्ता कुलदीप लकवाल ने श्रम कानून व श्रम कानून में आयी नई नियमावली के बारे में श्रमिक अधिकारों व कानूनी पहलुओं पर बताया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राधिकरण,के समस्त लीगल एड काउंसिल,पैनल व प्रो- बोनो अधिवक्तागण ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन डिप्टी लीगल एड काउंसिल रमन कुमार सैनी ने किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में संजय सैनी,नीलू शर्मा,रामशरण, विकास कुमार,काजल सैनी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ