Ticker

6/recent/ticker-posts

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी सफलता-श्रीमती श्वेता सैनी

बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी सफलता-श्रीमती श्वेता सैनी

मदरलैंड पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए "मैंगो पार्टी" का कराया आयोजन 

रिपोर्ट अमन मलिक डॉ ताहिर मलिक

रामपुर मनिहारान-मदरलैंड पब्लिक स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा 3 तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए "मैंगो पार्टी" का रंगारंग आयोजन किया गया। बच्चों को फलों के राजा आम के महत्व से परिचित कराया गया।

विद्यार्थियों ने आम विषय पर सुंदर आर्ट एवं क्राफ्ट मॉडल, ड्रॉइंग तथा रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने कहा "इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल-खेल में सीखने से बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता विकसित होती है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को आनंदमय एवं व्यवहारिक अनुभव भी प्राप्त हों।"विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा,"बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी सफलता है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्साह बढ़ाते हैं तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच सकारात्मक सहभागिता को भी मजबूत करते हैं।इस दौरान स्कूल का समस्त स्टाफ छात्र छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां,