Ticker

6/recent/ticker-posts

जिलाधिकारी ने की शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा एवं पर्यटन विकास कार्यों की बैठक एवं निरीक्षण

जिलाधिकारी ने की शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा एवं पर्यटन विकास कार्यों की बैठक एवं निरीक्षण

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान ने आज शाकम्भरी देवी मंदिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा, पर्यटन विकास एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न विकास एवं सुरक्षा कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि मॉडर्न थाना बनाने के साथ ही दो मोबाइल टावर स्थापित किए जाए। मंदिर परिसर में हाई मास्क की लाइट स्थापित की जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे तथा अर्ली वार्निंग/अर्ली अलार्म सिस्टम की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आपदा अथवा किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल सूचना उपलब्ध कराई जा सके तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्र में स्थित दुकानों के आसपास स्वच्छता एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानों का सुव्यवस्थित व्यवस्थापन किए जाने पर बल देते हुए कहा कि सभी दुकानें निर्धारित मानकों के अनुरूप आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप में संचालित हों, जिससे क्षेत्र की सुंदरता एवं पर्यटन आकर्षण में वृद्धि हो सके। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने पर्यटन थाना स्थापित करने हेतु उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिन्हांकन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थायी भवन के निर्माण तक श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए अस्थायी पर्यटन थाना संचालित किया जाए।निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुल का निर्माण निर्धारित समयसीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार विशेषज्ञों की राय एवं तकनीकी परामर्श भी लिया जाए।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाकम्भरी देवी क्षेत्र को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्धारित कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सलिल कुमार पटेल, उप जिलाधिकारी बेहट श्री मानवेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सुप्रसिद्ध समाजसेवी धीरज यादव ने 10वीं बार किए बाबा बर्फानी के दर्शन