Ticker

6/recent/ticker-posts

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए)ने मनाया डॉक्टर डे समारोह,

 इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए)ने मनाया डॉक्टर डे समारोह,

उत्तराखंड में गैर सरकारी चिकित्सकों की कोई सुनवाई नहीं-चौधरी,

प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और विभूतियां को किया गया सम्मानित,

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) हरिद्वार द्वारा एक स्थानीय होटल में डॉक्टर डे समारोह दिव्यता,गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया।इस अवसर पर शहर की विभिन्न विभूतियों और चिकित्सक परिवार के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ.विपिन मेहरा ने की।संचालन आईएमए के कोषाध्यक्ष डॉ.आरके सिंघल ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और और डॉक्टर विधान चंद्र राय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री दो विधान चंद्र राय के जन्मदिन एवं पुण्यतिथि 1 जुलाई के अवसर पर पूरे देश में हर साल डॉक्टर डे यानी चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। जनपद हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के सिंह ने कहा कि चिकित्सक दिवस का उद्देश्य समाज के प्रति चिकित्सकों के समर्पण,सेवा,करुणा एवं नैतिक दायित्वों का सम्मान करना है।उन्होंने हरिद्वार आईएमए की तारीफ करते हुए कहा कि यह संगठन चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए सभी चिकित्सकों को निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।आईएमए उत्तराखंड की प्रदेश इकाई के सचिव डीआर डीडी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड में गैर सरकारी चिकित्सकों की कहीं भी कोई सुनवाई नहीं है।उनके प्रति प्रदेश सरकार या प्रशासन या शासन का रवैया हमेशा उपेक्षित रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार को जल्दी ही गैर सरकारी चिकित्सकों की समस्याओं को सुनकर समाधान करना चाहिए वरना हालात बहुत विकट होते चले जाएंगे।चिकित्सक दिवस के अवसर पर निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में लगातार घट रही तोड़फोड़ की घटनाओं और प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं,उत्पीड़न की समस्याएं जोर शोर से उठी। आईएमए के सचिव डॉ.प्रेम लूथरा ने चिकित्सकों और उनके नर्सिंग होम तथा चिकित्सालयों को शासन से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की। पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि चिकित्सकों का दर्जा भगवान के बाद माना जाता है और कोई भी चिकित्सक या नहीं चाहता कि उसके मरीज के साथ कोई अनहोनी घटना हो।इस दौरान 30वर्षों से अधिक समय से समाज को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों डॉ.बी.के एंडले,डॉ तरुण गुप्ता,डॉ.संध्या शर्मा,डॉ.समरजीत चौधरी,डॉ.संजय शाह एवं डॉ.तीस्ता शाह को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान चिकित्सकों के उन प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया,जिन्होंने कक्षा दसवीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चिकित्सा जगत और जनपद हरिद्वार का गौरव बढ़ाया।आईएमए के सचिव डॉ. प्रेम लूथरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया।राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।इस मौके पर डॉ.आर.के सिंह,डॉ.नीता मेहरा,डॉ.विकास दीक्षित,डॉ.अंजुल श्रीमाली,डॉ.अनु लूथरा,डॉ.सुमंतू विरमानी,डॉ.नीता शर्मा,डॉ.मुकेश मिश्रा,डॉ.अंकित देशवाल,डॉ.दिनेश सिंह,डॉ.अश्वनी चौहान, डॉ.रविकांत शर्मा,डॉ.जसप्रीत सिंह,डॉ.मनप्रीत सिंह,डा.देवव्रत साईं,डॉ.अनुपम,डा.साईं कल्याणी,डा.राधिका नागरथ आदि उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ तेजबीर सिंह महाप्रभु की तपस्या पूर्ण होने पर हलालपुर में हुआ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन