लूट व बलात्कार मामले में हरिद्वार पुलिस का एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार
तमंचे के बल पर महिला से किया था गैंगरेप, फिर लूट लिए थे कानों के कुंडल
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार- थाना पथरी क्षेत्रान्गर्त विगत 07 जुलाई की रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला से तमंचे दिखाकर बलात्कार और लूट मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू,तमंचा,बाइक,मोबाइल फोन के टूटे पार्ट,बैटरी व महिला से लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं।
ज्ञात रहे कि पिछले 8जुलाई को पीड़ित महिला द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पथरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पथरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिए गए निर्देशों पर आरोपियों की तलाश शुरु की। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से जुटाए गए सबूतों और आमलोगों से की गई पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित स्थानो पर दबिशें दी गई। बीते मंगलवार को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया।आरोपियों से हुई बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गयी। विधिक कार्यवाही के लिए सभी चारों आरोपियों को समय से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। पुलिस के अनुसार आरोपियों में शिवम पुत्र गम्भीर 24वर्ष,शेखर पुत्र चादकीराम 22वर्ष,अरुण पुत्र दलीप निवासी 23वर्ष निवासीगण ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी तथा विकास पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम महाखडी थाना सयाणा बुलन्दशहर उ.प्र. 25वर्ष है,इन आरोपियों के कब्जे से अवैध चाकू,अवैध तमंचा,वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल लूटे गए झुमके- 01जोड़ी,मोबाइल फोन के टूटे हुए टुकड़े व बैटरी बरामद की गयी है। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,एसएसआई उपेन्द्र सिंह ,दरोगा विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर),दरोगा बबलू चौहान,महिला दरोगा शाहिदा परवीन ,मुकेश राणा,सिपाही दीपक चौधरी,मुकेश चौहान,जयपाल चौहान,राकेश नेगी तथा नारायण सिंह शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ