Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस नेताओं ने की छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

कांग्रेस नेताओं ने की छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

छात्रों और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे राहुल गांधी-मनोज सैनी

रिपोर्ट श्रवण कुमार झ

हरिद्वार-17जुलाई को देहरादून में प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गंजू कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी,सोम त्यागी,विकास चंद्रा,चंदना शर्मा,हरीश भाटिया,आशु भारद्वाज,अनंत पांडेय,सागर बेनीवाल,हरविन्द्र सिंह आदि ने एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा और शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल से मुलाकात कर छात्रों को कार्यक्रम का मैसेज पहुंचाने का अनुरोध किया।

मनोज सैनी व सोम त्यागी ने कहा कि प्राचार्य डा.सुनील बत्रा व प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने सहयोग का आश्वासन दिया है । मनोज सैनी ने छात्रों और युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक व बेरोजगारी से जूझ रहे छात्रों और युवाओं के मुद्दों को राहुल गांधी प्रमुखता से उठा रहे हैं।राजस्थान के कोटा से शुरू हुए छात्रों के गंूज कार्यक्रम से छात्र लगातार जुड़ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्तिगणों द्वारा किया गया पौधारोपण