Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने मांगो को लेकर गॉधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया

 राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन ने मांगो को लेकर गॉधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार -राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन,हरिद्वार के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक)कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार,स्थानांतरण प्रक्रिया में अनियमितताओं तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण में हो रही देरी के विरोध में गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

बड़ी संख्या में शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर कार्यालय परिसर में फर्श पर बैठ गए।इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) के साथ विस्तृत बातचीत हुई।शिक्षकों का आरोप था कि लंबे समय से संगठन द्वारा उठाई जा रही विभिन्न समस्याओं पर शिक्षा विभाग गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रहा है।उनका कहना था कि विभागीय कार्यालय में भ्रष्टाचार,बाबुओं की मनमानी और पारदर्शिता के अभाव के कारण शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कई महत्वपूर्ण मामलों में बार-बार पत्राचार और आश्वासन के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।बातचीत के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) के समक्ष एक-एक कर कई ऐसे मामलों का उल्लेख किया,जिनमें उनके अनुसार विभागीय नियमों एवं शासनादेशों का उल्लंघन किया गया।उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े अनेक प्रकरणों में पारदर्शिता नहीं बरती गई और मनमाने तरीके से निर्णय लिए गए। जिलाध्यक्ष ने लंबे समय से जनपद में तैनात एक लिपिक की कार्यशैली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न उठाते हुए कहा कि उसकी कार्यप्रणाली के कारण शिक्षकों के कार्य अनावश्यक रूप से लंबित रहते हैं तथा कार्यालय की छवि प्रभावित हो रही है।इस दौरान संगठन के महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। श्री पंवार ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) से अनुमोदित22शिक्षकों की लंबित पदोन्नति पर शीघ्र निर्णय लेने,उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम की धारा 17(1)(ख) के तहत होने वाले स्थानांतरणों को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ काउंसलिंग के माध्यम से संपन्न कराने तथा शिक्षकों के शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के उपरांत सेवा पुस्तिकाओं एवं विभागीय पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां सुनिश्चित कराने की मांग की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो संगठन भविष्य में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की होगी।बातचीत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) ने संगठन की मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार,उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण भट्टाचार्य,डॉ.शिवा अग्रवाल,प्रमोद कुमार अधाना,देशराज अध्यक्ष नारसन,सुशील कुमार मंत्री नारसन अनिल शर्मा अध्यक्ष लक्सर,जाहिद आलम कोषाध्यक्ष लक्सर,अजय कुमार मंत्री लक्सर,अवधेश कुमार पालीवाल,नितिन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्सर,प्रमोद कुमार,सुनील बोहरे,अरविन्द कुमार मिड्डा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्तिगणों द्वारा किया गया पौधारोपण