Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम हिमाला जल के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ का बड़ा कदम हिमाला जल के साथ पेयजल कारोबार में नई शुरुआत

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

देहरादून-हरिद्वार- उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) सहकारिता के क्षेत्र में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए अब पेयजल उद्योग में भी प्रवेश करने जा रहा है। संघ द्वारा हरिद्वार के (जमालापुर) में स्थापित किए जा रहे आधुनिक मिनरल ड्रिंकिंग वाटर प्लांट का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है।

प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ला के निर्देशानुसार संघ के वरिष्ठ प्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत ने निर्माणाधीन संयंत्र का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों,मशीनरी स्थापना एवं उत्पादन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था एवं तकनीकी अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय- सीमा से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा तैयार किया जा रहा हिमाला जल ब्रांड आगामी 15अगस्त से बाजार में उतारने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह ब्रांड देवभूमि उत्तराखंड की शुद्धता,गुणवत्ता और सहकारिता की पहचान के रूप में स्थापित होगा तथा प्रदेश के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ निरंतर नए व्यावसायिक क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। हिमाला जल परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है,जिसका उद्देश्य केवल उच्च गुणवत्ता वाला पेयजल उपलब्ध कराना नहीं,बल्कि सहकारिता के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देना भी है।श्री शुक्ल ने कहा कि हरिद्वार के (जमालापुर) में स्थापित यह आधुनिक वॉटर बॉटल प्लांट स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।उत्पादन,पैकेजिंग,गुणवत्ता परीक्षण,परिवहन,विपणन एवं वितरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य समय से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि 15अगस्त तक संयंत्र का विधिवत शुभारंभ सुनिश्चित किया जा सके।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के उपरांत तैयार की गई विस्तृत रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंप दी गई है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायमूर्तिगणों द्वारा किया गया पौधारोपण