Ticker

6/recent/ticker-posts

अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

 अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

रिपोर्ट श्रवण कुमार झा

हरिद्वार-उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वं जन्मदिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव के संयोजन में कांवड़ पटरी मार्ग पर पौधारोपण कर मां गंगा से अखिलेश यादव की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डा.सत्यनारायण सचान एवं युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का चहंुमुखी विकास किया।उनके कार्यकाल में सभी वर्गों को समान रूप से योजनाओं का लाभ मिला।आज भी उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के कार्यकाल की सराहना करती है।आशीष यादव ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से समाज को प्रत्येक वर्ग परेशान है।आसमान छू रही महंगाई को नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।युवा वर्ग बेरोजगारी से त्रस्त है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता परिवर्तन चाहती है और भगवान राम के मंदिर में दान का पैसा चोरी करने वालों को माफ नहीं करेगी।आगामी चुनाव में जनता भाजपा को चंदा चोरी का जवाब देगी ।जिला अध्यक्ष साजिद अंसारी एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।शोषितों,वंचितों,दलित,पिछड़ों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे अखिलेश यादव राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं।उन्होंने मां गंगा से अखिलेश दीर्घायु की कामना की।इस दौरान सुमित तिवारी,आसाराम यादव,अभि यादव, मोहम्मद अली,प्रिंस यादव,आदेश उपाध्याय,दीक्षांत शर्मा,शिबू कश्यप,राजेश कुमार,आदित्य यादव,अंकित यादव,शिवराम,विक्की सैनी,गफ्फार अंसारी,विकास यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सूचना निदेशक ने पत्रकार बन्धुओं के हितार्थ उठाया महत्वपूर्ण कदम