कैबिनेट मंत्री ने किया श्रीराम कथा का श्रवण,कथा व्यास का पटका पहनाकर स्वागत
रिपोर्ट श्रवण कुमार झा
हरिद्वार-उत्तरी हरिद्वार के भोपतवाला दुधाधारी चौक स्थित घनश्याम भवन में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन भगवान् श्री राम के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पावन कथा का श्रवण किया। कथा व्यास आचार्य करूणेश मिश्र ने श्रीराम से जुड़े जनकल्याण के विभिन्न प्रसंगो का श्रवण कराया।
इस अवसर पर घनश्याम भवन के पीठाधीश्वर मंहत किशन दास महाराज ने केबिनेट मंत्री मदन कौशिक का पगड़ी पहनाकर कर पुष्प माला व पटका पहनाकर कर स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर मंत्री मदन कौशिक ने श्री रामायण कथा ग्रंथ व आचार्य करूणेश मिश्र को माला पहना कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर मदन कौशिक ने कहा राम कथा से राम मंदिरं के दर्शन हो जाते हैं।उन्होंने आचार्य करूणेश मिश्र की कथा कहने की शैली को अद्भुत बताया।इस दौरान भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र तिवारी,पुर्व मण्डल महात्रंत्री,तरूण नैयर,पार्षद विनित शर्मा,देवेश मंहगाई,महामंण्लेश्वर श्याम दास,पंचमुखी हनुमान मंदिर के गणेश दास महाराज,अमर दास महाराज,घनश्याम भवन के अधिकारी प्रेम नारायण दास आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ